भारत का तेजी से बढ़ता दैनिक हिन्दी न्यूज पोर्टल
 
Wednesday, June 19, 2013
वीडियो गैलेरी
  मणिपुर में 200 उग्रवादियों ने किया समर्पण
  नई दिल्ली,():केन्द्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिन्दे ने कहा कि मणिपुर के करीब 200 उग्रवादियों ने सरकार के समक्ष आत्मसमर्पण किया है और आने वाले तीन महीने में कई अन्य के भी ऐसा करने की संभावना है।शिन्दे ने बताया कि यूनाइटेड रिवोल्यूशनरी फ्रंट (यूआरएफ), कांगलेईपक कम्युनिस्ट पार्टी (केसीपी) और कांगलेई यावल कन्ना लुप (केवाईकेएल) के दो गुटों के 197 कैडरों ने 13 फरवरी को हथियार डाल दिए।उन्होंने कहा कि यह गृह मंत्रालय और मणिपुर सरकार द्वारा उग्रवादियों के पुनर्वास के लिए की गई बड़ी पहल का नतीजा है। गृहमंत्री के मुताबिक यूआरएफ में केसीपी के विभिन्न गुट और उसकी सैन्य इकाई मणिपुर आर्मी शामिल है। यूआरएफ ने अगले तीन महीने के दौरान अपने कैडरों के आत्मसमर्पण पर सहमति जताई है।उन्होंने बताया कि केवाईकेएल अथौबा और अचौबा के करीब 80 कैडर अगले तीन महीने में आत्मसमर्पण करेंगे। शिन्दे ने बताया कि अन्य समूहों में केसीपी लाम्फेल और केसीपी सिटी मैतेई तथा केसीपही तैबांगांबा शामिल हैं। केसीपी लाम्फेल लगभग 70 कैडरों के तत्काल प्रभाव से आत्मसमर्पण पर सहमत हुआ है।उन्होंने कहा, देश के दीर्घकालिक सुरक्षा हितों में भावनात्मक एकीकरण के लिए पूर्वोत्तर में सुरक्षा स्थिति में क्रमिक सुधार तथा उस क्षेत्र के लोगों के साथ जुड़ाव आवश्यक है। अपने मंत्रालय की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शिन्दे ने बताया कि ‘उड़ान’ के रूप में ज्ञात विश्योष उद्योग पहल स्कीम के तहत पांच साल में 425 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने के लिए पिंकर्टन सी एंड आई इंडिया तथा 5000 उम्मीदवारों को प्रशिक्षित करने के लिए रूमन टेक्नालॉजीज के प्रस्तावों को अनुमोदित कर दिया।
                                                     
>> मणिपुर में 200 उग्रवादियों ने किया समर्पण
>> पं.रविशंकर की पत्नी सुकन्या ने ग्रहण किया पहला टैगोर पुरस्कार
>> जीएम को नई कार देने या पैसे लौटाने के निर्देश
>> आडवाणी की बात सही, जनता भाजपा से निराश : कांग्रेस
 महाकुँभ मेला कैमरे की नजर सेः-
ज्योतिष हंसी ठहाके धर्म मार्ग
फोटो वालपेपर जातक कथायें पर्यटन संसार
खाना खजाना ब्लाग व्यापार
कैरियर एडवाईस नारी संसार अंधेरी दूनियाँ
Printed & Published by K.P Singh From Karnal,Haryana.
Email:- newsguruindia@gmail.com Copy Rights reserved @2008-2012 for NewsGuruIndia
Powered by Shivputra